खराब मौसम से कोलकाता का विमान डायवर्ट, दो घंटे बाद गया
वाराणसी, जून 10 -- बाबतपुर (वाराणसी)। कोलकाता में बुधवार को खराब मौसम के चलते स्पाइसजेट एयरलाइन्स का विमान बुधवार शाम वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट लगभग 2 घंटे बाद रवाना हुई। विमान संख्या एसजी 905 बागडोगरा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर कोलकाता जा रहा था। वहां खराब मौसम की वजह से एटीसी ने फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। विमान डायवर्ट होकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर शाम 5.18 बजे उतरा। उसमें 182 यात्री सवार थे। कोलकाता में मौसम सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग दो घंटे के बाद वापस देर शाम 7.15 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम खराब, तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.