कुशीनगर, मार्च 22 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। ईद उल फितर (ईद) शनिवार को जिले भर में उल्लासपूर्वक मनाई गई। सुबह से ही खराब मौसम के बावजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने तयशुदा कार्यक्रम के तहत अपने निकट की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की। नमाजियों ने मुल्क और परिवार की सलामती की दुआ मांगी। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सभी ईदगाहों पर मेला लगा रहा, जहां बच्चों ने झूला और विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद लिया और खिलौने व मिठाइयां खरीदी।पडरौना शहर की जामा मस्जिद, सुन्नी मस्जिद गुदरी बाजार, कटनवार रोड बेलवा चुंगी, हथिसार मोहल्ला व जमालपुर, ईदगाह खिरिया टोला, बसहिया, मटियरवा, छावनी, कठकुइयां मोड़, नौका टोला सहित आस-पास के क्षेत्रों के ईदगाहों में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश के...