गंगापार, फरवरी 3 -- उरुवा, हिन्दुस्तान। बादलों के बीच बदलते मौसम ने किसानों की चिंता की लकीरें बढ़ा दी है। किसान बारिश होने की आशंका से मायूस हैं। मंगलवार सुबह से ही हवाओं के साथ आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया तो किसान भयभीत नजर आए। स्थानीय क्षेत्र के किसान मुन्ना यादव, लालचंद प्रजापति, दीपू कुशवाहा आदि ने बताया कि बारिश होने से ज्यादातर किसानों को नुकसान की मार झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि अधिकतर फसलों में फूल आ चुका है और फलिया लगनी शुरू हो गई हैं। बरसात का पानी पड़ने से फूल और फलियां दोनों को नुकसान पहुंचेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.