बागपत, मार्च 15 -- उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक (दारोगा) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो पाली में कराई जा रही है। रविवार को पहली पाली में अभ्यर्थियों को सुबह के समय खराब मौसम के चलते अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार की तड़के से तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से मौसम तो खुशगवार हो गया, लेकिन इससे पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। जिले में बनाये गए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। जैसे तैसे अभ्यर्थी केंद्रों तक पहुंच गए, लेकिन बारिश के कारण वे खुद को दुकानों, घरों के अहातों में सुरक्षित करना पड़ा। खराब मौसम के कारण विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। परीक्षा के चलते विद्युतकर्मी फाल्ट...