बिजनौर, जून 11 -- एडीएम वित्त एवं राजस्व देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ ने बिजनौर में 12 जून से 13 जून तक आंधी, तेज हवाओं, वर्षा तथा वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्षा के साथ में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली होने की संभावना भी है。 यह भी पढ़ें- जिले में 13 जून तक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्टसुरक्षा उपाय एडीएम वित्त एवं राजस्व देवेन्द्र पाल सिंह ने जनसामान्य से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेत, तालाब, नदी, नहर तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। पेड़ों के नीचे शरण न लें तथा मजबूत एवं सुरक्षित पक्के भवनों में आश्रय लें। उन्होंने...