नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने से लेकर आंधी-तूफान आने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। जिसे देखते हुए एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एक ट्रैवल एडवायजरी जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों में रुकावट आ सकती है, और आसमान में बादल छाए रहने से उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। ऐसे में उसने यात्रियों को कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान का स्टेटस देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर की एक पोस्ट में Indigo ने लिखा, 'दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है। हम मौसम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आपको आपकी मंजिल तक सुरक्षित और आसानी से पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.