रांची, जनवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुबह में कुहासा के कारण बुधवार को भी कई विमान काफी विलंब से रांची आए। सुबह में कोलकाता से रांची आने वाला इंडिगो का विमान करीब एक घंटा लेट आया। इंडिगो का विमान बेंगलुरु के लिए डेढ़ घंटा विलंब से रवाना हुआ। इसी एयरलाइंस का दिल्ली-रांची विमान एक घंटा और हैदराबाद-रांची करीब डेढ़ घंटा लेट हुआ। वहीं, सुबह 10 बजे दिल्ली से रांची आने वाला एयर इंडिया का विमान डेढ़ घंटा, एयर इंडिया का 10:10 बजे बेंगलुरु से आने वाला विमान करीब दो घंटा विलंब से रांची पहुंचा। शाम को इंडिगो का कोलकाता से रांची आने वाला विमान 4:10 की बजाए 7:19 बजे रांची आया। रात को इंडिगो का हैदराबाद-रांची व दिल्ली-रांची का विमान एक घंटे लेट पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...