दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। खराब मौसम के कारण रविवार को दोपहर 12 बजे मुंबई से आने वाली एसजी 334 नंबर की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। फलस्वरूप यह फ्लाइट इधर से भी मुंबई के लिए रवाना नहीं हो सकी। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर उन यात्रियों को अधिक परेशानी हुई जिन्हें मुंबई से अन्य जगहों के लिए कनेक्िंटग फ्लाइट लेनी थी। उधर, खराब मौसम के कारण दिल्ली से सुबह 10.50 बजे आने वाली फ्लाइट करीब एक घंटे विलंब से दरभंगा पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.