खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में खराब मौसम के कारण सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। डायल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण दर्जनों उड़ानों में देरी हुई, वहीं कुछ को रद्द कर दिया गया। सोमवार की सुबह तेज बारिश हुई और शहर के कुछ हिस्सों में आंधी आई, बिजली चमकी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 उड़ानों को जयपुर, दो को चंडीगढ़ और एक उड़ान को लखनऊ भेजा गया।विमानन कंपनी इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं और कंपनी स्थिति पर नजर रख रही है। यह भी पढ़ें- 14 उड़ानें डायवर्ट, भारी जाम और जलभराव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.