साहिबगंज, मार्च 21 -- बरहेट l रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को देशभर में ईद-उल-फितर मनाई गई। प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में ईद की नमाज अदा की गई। हालांकि, बारिश के कारण ईदगाह और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं हो सकी, जिसके चलते छोटी मस्जिदों में दो बार जमात कराई गई। शनिवार सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में ईद की खुशियां छा गईं। प्रदेशभर की छोटी-बड़ी मस्जिदों अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुई और अलग-अलग मस्जिदों में तय वक्त पर अदा की गई। बारिश के कारण नमाजियों को सड़कों या खुले मैदानों में नमाज पढ़ने की जो पूरी तैयारी की गई थी और सजाया गया था वो उस जगह नमाज नहीं अदा कर सके l बारिश की स्थिति को देखते हुए, कई छोटी और बड़ी मस्जिदों में ईद की जमात दो बार आयोजित की गई। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.