लखनऊ, जून 13 -- सरोजनीनगर, (लखनऊ) संवाददाता। दिल्ली में शुक्रवार देर रात खराब मौसम और कम दृश्यता का व्यापक असर हवाई सेवाओं पर देखने को मिला। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के चलते दिल्ली जाने वाली विभिन्न एयरलाइंस की आठ उड़ानों को एहतियातन चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें घरेलू उड़ानों के साथ एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल रही। मौसम में सुधार होने के बाद सभी विमानों को उनके निर्धारित गंतव्य दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, देर रात से तड़के सुबह तक लगातार उड़ानों के डायवर्जन के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से यात्रियों की संख्या बढ़ गई। सैकड़ों यात्रियों को विमान के दोबारा रवाना होने तक इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस के कर्मचारियों ने यात्रियों की सुविध...