औरैया, जनवरी 7 -- औरैया, संवाददाता। खराब मौसम और बादलों की आवाजाही के बीच धान खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शहर स्थित वेयरहाउस में बाजरा और धान से गोदाम भर जाने के कारण किसानों के आने वाले धान की तौल और भंडारण के लिए जगह कम पड़ने लगी है। स्थिति यह है कि सैकड़ों कुंतल धान खुले आसमान तले रखा हुआ है, जबकि कई किसानों की धान लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां बीते दो दिनों से खरीद केंद्र पर खड़ी हैं। वेयरहाउस में जगह न होने के कारण खुले में धान रखने की मजबूरी बनी हुई है। मौसम के अचानक खराब होने और बादलों की आवाजाही से धान के भीगने का खतरा मंडरा रहा है। इससे किसानों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। हालांकि औरैया प्रथम और औरैया द्वितीय धान खरीद केंद्रों पर किसानों की अधिक भीड़ नहीं देखी गई, लेकिन गोदाम में जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.