मुजफ्फर नगर, मई 5 -- पुरकाजी। विद्युत विभाग के विरुद्ध खराब मीटर को बदलवाने को लेकर कस्बे के दर्जनों युवक समाजसेवी दानियाल मुस्तफा, एडवोकेट सलमान यूनुस के नेतृत्व में बिजली बिजली घर दफ्तर पर पहुंचे तथा विद्युत अभियंता सत्येंद्र गुप्ता को विज्ञापन दिया तथा खराब मीटर बदलवाने व अधिक बिल आने को लेकर समस्याओं से अवगत कराया। सभी ने कहा कि अगर यह समस्या हल नहीं हुई तो बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन होगा। इस मौके पर वह एक दानियाल मुस्तफा, एडवोकेट सलमान यूनुस, हैदर खान, उबैद सिद्दीकी, मुशर्रफ कुरैशी, अनस कुरैशी, फरमान शेख मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों के विरोध में भाकियू किसान क्रांति का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...