बरेली, अगस्त 25 -- लखीमपुर। रक्षाबंधन त्योहार पर मिलावटखोरी, एक्सपायर व खराब खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें अलर्ट हो गई हैं। टीमों ने रक्षाबंधन अभियान शुरू कर दिया। सोमवार को जिले भर में चलाए गए अभियान के दौरान खराब दिखने पर करीब 150 किलो सोनपापड़ी और पांच किलो पेड़ा सहित अन्य सामग्री फिंकवाई गई। वहीं मिठाइयों के निर्माण स्थल पर साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने रक्षाबंधन अभियान के तहत सोमवार को 19 निरीक्षण किए। इस दौरान सोनपापड़ी के दो, दूध के तीन, पेड़ा का एक, छेना, रसगुल्ला, बर्फी का एक-एक सैम्पल भरकर जांच के लिए लैब भेजा गया। यह भी पढ़ें- अतर्रा में मिठाई की दुकानों से लिए नमूने, 15 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट कर...