खराब मक्का बीज से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद
कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ। ग्राम पंचायत खबरियापुर के मजरा नगला महुआ के किसानों ने खराब गुणवत्ता वाले मक्का बीज से हुई भारी क्षति को लेकर जिला कृषि अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि उन्होंने गांव में लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में नामधारी सीड कंपनी का मक्का बीज बोया था, लेकिन बीज की गुणवत्ता खराब होने के कारण करीब 200 बीघा फसल प्रभावित हो गई है। महुआ नगला के किसानों जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार, रजनीश राजपूत, ओम राजपूत, मुकेश राजपूत, पियूष, पंकज कुमार, अजीत कुमार व समरपाल आदि के अनुसार खेतों में मक्का के पौधों में भुट्टे तो आए, लेकिन उनमें दाने नहीं आए हैं और कई पौधों में एक की जगह चार से पांच छोटे-छोटे भुट्टे निकल रहे हैं, लेकिन उसमें दाने नहीं पड़ रहे हैं। जिससे पूरी फसल चौपट होने की स्थिति ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.