बगहा, मई 21 -- बगहा नगर प्रतिनिधि बगहा एएनएम कॉलेज की छात्राओं ने खराब भोजन व पेयजल पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गुरुवार की दोपहर जमकर हंगामा किया। नाराज एएनएम छात्राओं ने छात्रावास परिसर में प्रदर्शन करते हुए मेस व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रही दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं, जिन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शन कर रही एएनएम छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास के मेस में लगातार खराब और बासी भोजन परोसा जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता इतनी खराब है कि कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ रही है। छात्रों का कहना हैं कि इस संबंध में जब छात्रावास प्रबंधन से बात किया जाता है तो प्रबंधन कुछ भी कहने से चुप्पी साथ लेता है। यह भी पढ़ें- खराब भोजन पर एएनएम छात्राओं का हंगामा छात्राओं का कहना थ...