संभल, अप्रैल 4 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गोपालपुर के एक किसान की गेहूं की फसल खराब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने खराब बीज देने का आरोप लगाते हुए चंदौसी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। गांव गोपालपुर निवासी बबलू पुत्र करन सिंह ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2025 में गेहूं की बुवाई के लिए अमरपुर काशी (थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद) स्थित जितेंद्र बीज भंडार से 550 नंबर का बीज खरीदा था। किसान का आरोप है कि दुकानदार ने खुद ही यह बीज देते हुए भरोसा दिलाया था कि प्रति बीघा चार कुंतल तक उत्पादन होगा। किसान ने बताया कि शुरुआत में फसल सामान्य रूप से बढ़ी, लेकिन जैसे-जैसे पकने का समय आया, गेहूं की बालियां काली पड़ने लगीं और दाना बेहद छोटा, जीरे जैसा निकलने लगा। इतना ही नहीं, हल्की हवा में ही फस...