लखनऊ, अप्रैल 2 -- सफर में आफत उम्रदराज 87 एसी जनरथ बसें गर्मियों में बढ़ाएंगी यात्रियों की मुसीबत- 10-12 रोज खराब हो रहीं, वर्ष 2014 और 2016 में रोडवेज ने बनवाई थींलखनऊ, वरिष्ठ संवाददातावर्ष 2014 में खरीदी गईं एसी जनरथ बसें अपने उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई हैं। ये बसें 12 लाख किलोमीटर से ज्यादा का सफर पूरा कर चुकी हैं। जोकि नीलामी के दायरे में आ गई हैं। इनके कलपुर्जे घिस चुके हैं। आए दिन इंजन में खराबी आ रही है। कूलेंट का रिसाव हो रहा है। कमजोर एसी सिस्टम धीरे-धीरे फेल हो रहे हैं। यही वजह है कि इस गर्मी में उम्र पार कर चुकी ये 87 वातानूकुलित बसें सफर में यात्रियों की मुसीबत बढ़ाएंगी।इन 87 बसों में रोजाना करीब 10 से 12 बसें मरम्मत के आभाव में रोज डिपो में खड़ी रहती हैं। जो मार्ग पर चल रही हैं उनमें से रोज पांच से सात बसों का ब्रेकडाउन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.