नई दिल्ली, मार्च 6 -- अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है। सवाल है कि क्या विश्व कप में अब तक एक मैच को छोड़कर हर मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बेंच पर बैठाया जा सकता है? आलोचनाओं के बीच सोशल मीडिया पर कुछ फैंस भी ऐसी मांग कर रहे हैं। क्या भारत उन्हें फाइनल में बाहर बैठाने का रिस्क ले सकता है? जवाब है नहीं। अभिषेक शर्मा पिछले एक-डेढ़ साल से टी20 में भारतीय बल्लेबाजी की रिढ़ रहे हैं। दुनिया के नंबर वन बैटर हैं। तमाम मौकों पर अपनी विस्फोटक पारियों से भारत की जीत की बुनियाद लिखी है। फाइनल में उनके जैसे कद के खिलाड़ी को बाहर बैठाने और जीत हासिल करने वाली टीम में किसी भी तरह के बदलाव से कोई भी टीम बचना चाहेगी। पूरी संभावना है कि वह टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड क...