बरेली, मई 31 -- हाफिजगंज।काशी धर्मपुर में तीन हैंडपंप 3 वर्षों से खराब हैं जबकि अभिलेखों में हैण्डपम्प ठीकठाक दिखाए गए है। खराब नल से ग्रामीण अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी विभाग का कोई व्यक्ति नल ठीक करने नहीं आया। धर्मपुर की जाटव बस्ती में हैंडपंप 4 वर्षों से खराब है। काशीपुर में ब्रह्मदेव के पास लगा हैंडपंप 4 वर्षों से खराब है। भीषण गर्मी में नालों के आसपास के लोग अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया अनेक शिकायतें विभाग विभाग से की। पता चला अभिलेखों में नल ठीक-ठाक बताए गए हैं। नल खराब होने से संबंध में विकास शर्मा में मुख्यमंत्री पोर्टल एवं जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- खराब पड़े हैं हैंडपम्प, लोग पानी को परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...