बाराबंकी, जून 2 -- सैदनपुर। भीषण गर्मी के चलते जल निगम विभाग द्वारा लगवाए गए अधिकांश इंडिया मार्का हैंड पंपों ने पानी देना छोड़ दिया है। जिससे ग्रामीणों व राहगीरों के सामने पेयजल संकट गहराता चला जा रहा है। यह समस्या पारिजात धाम, बरोलिया, बरदरी, मरकामऊ, किंतूर, श्याम नगर, मेला रायगंज, सैदनपुर, राजापुर में बनी है। स्थानीय लोगों ने हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...