अंबेडकर नगर, फरवरी 14 -- जलालपुर। विकास खंड जलालपुर के बड़ागांव के पीपरपुर में कई माह से खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस हैंडपंप से सुबह-शाम महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की पानी भरने की भीड़ लगी रहती थी। लेकिन कई महीने पहले हैंडपंप खराब हो गया। तब से आज तक मरम्मत नहीं कराया गया। जिससे लोगों को दूर दराज के निजी हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। आसाराम, भोलानाथ, सौरभ, अखिलेश कुमार ने बताया कि इसके लिए शिकायत भी की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के ट्रांसफर होने के कारण कार्य में देरी हुई है। जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.