आजमगढ़, मार्च 13 -- मिल्कीपुर, आजमगढ़। पवई विकास खंड के मिल्कीपुर बाजार के हनुमान मंदिर परिसर में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए लगा आरओ प्लांट कई माह से खराब है। खराब पड़े आरओ प्लांट के सामने एक व्यक्ति ने चाय की दुकान लगा दी है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आरओ प्लांट को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...