कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में दिसंबर 2025 की त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए विभिन्न बैंकों के प्रदर्शन का आकलन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों पर भी सख्ती दिखाई गई और उन्हें शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान ऋण-जमा अनुपात जिला ऋण योजना की उपलब्धि, प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण, बैंकिंग सुविधा से वंचित ग्रामीण केंद्रों की स्थिति तथा लंबित आवेदनों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई और सभी बैंकों को अगले वित्तीय व...