देवरिया, जुलाई 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जून की रैंकिंग में जनपद के प्रदेश में 42वें स्थान पर पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई और संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति का प्रतिबिंब है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उनके अधिकारी तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Moradabad News: लापरवाह विभागों पर कार्रवाई का हंटर, मि...