खराब प्रदर्शन पर तहसीलदार सदर और सकलडीहा को चेतावनी पत्र जारी
चंदौली, जून 23 -- चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीएम डैश बोर्ड, राजस्व, न्यायिक, चकबंदी, भूमि अधिग्रहण, फार्मर रजिस्ट्री, कर-करेत्तर और आईजीआरएस के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान अफसरों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई किसानों की जमीनों का मुआवजा समय से वितरित करने की हिदायत दी। वहीं खराब प्रदर्शन पर तहसीलदार सदर और सकलडीहा को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने भारतमाला परियोजना, रिंग रोड और एनएच सहित अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को किन्हीं कारणों से अभी तक भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिल पाया है। यह भी पढ़ें- 2005 से पूर्व के निलाम पत्र वादों के शत-प्रतिशत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.