मऊ, जून 9 -- मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान सरकारी अस्पतालों में कम प्रसव होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। खराब प्रदर्शन करने वाले बड़राव एवं मुहम्मदाबाद गोहना के स्वास्थ्य अधीक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि लगातार दो माह से खराब प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है।

कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश उन्होंने अ...