बिजनौर, जून 30 -- डीएम जसजीत कौर ने सभी अधिशासी अधिकारियों को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में संतोषजनक फीडबैक का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ईओ नियमित रूप से फील्ड में जाकर शिकायतों का स्थलीय सत्यापन करें तथा शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों में प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति, लंबित एवं डिफॉल्टर प्रकरणों तथा शिकायतों की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की गई。 यह भी पढ़ें- खराब प्रदर्शन करने पर डीएम नाराज, एडीओ, बीडीओ से स्पष्टीकरण तलबशिकायतों का निस्तारण उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल ...