देवरिया, अगस्त 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड पर जुलाई 2026 की प्रगति में जिले की रैकिंग प्रभावित करने वाले विभागों के प्रति सीडीओ राजेश कुमार सख्त हो गए हैं। विकास भवन के गांधी सभागार में समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर 10 अधिकारियों को कठोर चेतावनी दी। सीडीओ ने दो टूक कहा कि आगामी माह की रैंकिंग में हर हाल में सुधार दिखाई देना चाहिए। लापरवाही जारी रहने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना है। इसमें खराब प्रदर्शन को किसी भी दशा में सामान्य नहीं माना जाएगा। अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा कर कम प्रगति वाले बिंदुओं की पहचान करने और तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई ...