खराब प्रगति वाले विभागों पर गिरेगी गाज
हरदोई, जून 22 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति परिलक्षित होती है। सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग की अनवरत समीक्षा की जाये। रैंकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.