खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारी तत्काल सुधार करें
बागपत, जून 25 -- जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं विभागों की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है, वे रैंकिंग जारी होने से पूर्व अपने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.