गढ़वा, फरवरी 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला उद्योग केंद्र की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को समाहरणालय के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त दिनेश यादव ने की। समीक्षा के उपरांत उपायुक्त दिनेश यादव ने खराब प्रगति वालों पर बैंकों पर नाराजगी जताई और अगली मीटिंग तक निश्चित रूप से लक्ष्य प्राप्ति की ओर कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्योग केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाएं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना और जिला स्तरीय अनुश्रवन समिति अंतर्गत आयोजित बैठक में मुख्य एजेंडा से अवगत कराते हुए प्रगति प्रतिवेदन की जानकारी साझा की गई। उक्त योजनाओं के अंतर्गत किये गए अग्रसारित आवेदन, ऋण स्वीकृत, भुगतान एवं बैंक शाखा...