गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में खराब प्रदर्शन वाले बैंकों के प्रति उन्होंने नाराजगी जताते हुए अगली बैठक तक प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला उद्योग केंद्र द्वारा योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त एवं अग्रसारित आवेदनों, ऋण स्वीकृति, भुगतान की स्थिति, बैंक शाखाओं में लंबित मामलों, मार्जिन मनी सब्सिडी एवं भौतिक सत्यापन से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।प्रधानमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.