मऊ, अगस्त 14 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पोषण समिति की बैठक गुरुवार की देर शाम कैंप कार्यालय स्थित सभागार में हुई। बैठक में संभव अभियान सहित विभिन्न पोषण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न मानकों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही खराब प्रगति पर सीडीपीओ को वेतन रोकने की चेतावनी भी दी।

संभव अभियान की समीक्षा संभव अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन माह के औसत में जिन विकासखंडों की प्रगति खराब पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला कार्यक्रम ...