प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखाओं की खराब प्रगति पर प्रशासन सख्त हो गया है। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता ने शाखा सिरसा, मनौरी, देवीगंज और मंझनपुर की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराजगी जताई। ऋण वितरण, वसूली और एनपीए खातों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर संबंधित शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनधिकृत अनुपस्थिति पर भी स्पष्टीकरण तलब करने को कहा गया। अधिकारियों को 15 मई तक ऋण वितरण लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.