नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- पाचन तंत्र हमारे शरीर के लिए इंजन की तरह काम करता है। अगर इसमें थोड़ी भी गड़बड़ी हो जाए तो पूरे दिन खराब हो जाता है। वैसे तो पाचन से जुड़ी समस्या होना कॉमन है, लेकिन सही समय पर इन दिक्कतों का इलाज होना भी बहुत जरूरी है। कई बार पाचन से जुड़ी समस्या होने पर लोग घरेलू उपायों को अपनाते हैं, लेकिन अगर ये समस्या रोजाना हो रही है तो आपको सिर्फ अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत होती है। इंस्टाग्राम पर हार्मोन स्वास्थ्य और वेट लॉस एक्सपर्ट लीमा महाजन ने खराब पाचन का कारण बनने वाली 5 आदतों के बारे में बताया है। इसी के साथ उन्होंने हेल्दी गट के लिए कुछ आदतों को अपनाने के बारे में कहा है। यह भी पढ़ें- एसिडिटी से अलग है गैस्ट्राइटिस, समस्या से निपटने के लिए हर दिन खाएं 5 चीजेंखराब पाचन का कारण बनने वाली 5 आदतें 1) स्ट्रॉ, च्युइंग ...