सहरसा, मार्च 31 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। खराब परफॉर्मेंस वाले जिले के चार ग्रामीण शाखा डाकघर मर्ज किए जाएंगे। ये डाकघर सिमरी बख्तियारपुर के गोरदह, सरबेला, पहाड़पुर और सोनवर्षाराज के माली ग्रामीण शाखा डाकघर है। नजदीक के कौन से डाकघर में मर्ज या शिफ्ट किया जाय इसे चिन्हित कर रिपोर्ट करने का डाक महाध्यक्ष ने निर्देश दिया है। दरअसल, डाक महाध्यक्ष मनोज कुमार ने सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर और सोनवर्षाराज उप डाकघरों के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण शाखा डाकघरों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गोरदह में 214, सरबेला में 275, पहाड़पुर में 284 और सोनवर्षाराज के माली डाकघर में 367 खाता ही खुले मिले। सिमरी बख्तियारपुर एसओ के अधीनस्थ वाले 15 और सोनवर्षाराज के 11 ग्रामीण शाखा डाकघरों में 1250 से कम खाता होने पर गहरी नाराजगी जताते डाकपालों की जमक...