खराब पड़े वाटर कूलर ठीक कराने और नए लगाने की मांग उठी
हापुड़, मई 26 -- गढ़ व ब्रजघाट में भीषण गर्मी के बीच खराब पड़े वाटर कूलरों को ठीक कराने और प्रमुख स्थानों पर नए वाटर कूलर लगवाने की मांग उठाई गई है। नगर पालिका के सभासद ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। सभासदों ने अपने पत्र में कहा है कि गढ़ नगर और ब्रजघाट क्षेत्र में लगे कई वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है।उन्होंने मांग की कि खराब पड़े सभी वाटर कूलरों को तत्काल ठीक कराया जाए। साथ ही ब्रजघाट फव्वारा चौक और शिव चौक समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और नगरवासियों को राहत मिल सके।सभासद विनय कुमार,विनय य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.