सिमडेगा, जून 26 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिम्हातु पंचायत के मुंडाटोली में पिछले 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। ट्रांस्फार्मर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के पहल पर किया गया है। बताया गया कि इसके लिए विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने में सहयोग किया। शुक्रवार को झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लोरेंस बागे, संदीप समद, अलिप समद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर ट्रांस्फार्मर का उद्घाटन किया। मौके पर चमन प्रधान, राजू गंझू,संजय बड़ाइक,चुक्कू होरो,रितेश बड़ाइक,सुनील लोहरा, बिरसा डांग,फलिंद्र बड़ाइक, सुरजा लोहरा,निखिल होरो सहित कई लोग उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...