लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में पेयजल की समस्या को दूर करने और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा सात प्रखंडों के लिए विशेष दल का गठन किया गया है। शनिवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने इन सातों दलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में 10 मार्च तक हर हाल में सभी प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है, जो गांव-गांव और पंचायतों का भ्रमण कर बंद पड़े चापाकलों की जांच करेगी और मौके पर ही उनकी मरम्मत सुनिश्चित करेगी। पदाधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.