सोनभद्र, मार्च 24 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में कचहरी गेट में प्रवेश करते ही बाई और दक्षिणी छोर पर कई वर्षों पूर्व आदित्य बिरला के सामाजिक दायित्व निधि से लगा आरो प्लांट कई महीनों से बंद पड़े होने के कारण अधिवक्ताओं समेत अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसे लेकर अधिवक्ताओं के माध्यम से संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक खराब पड़े आरो प्लांट को सही नहीं कराया जा सका है। इससे नाराज होकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधितों से लगे आरो प्लांट को सही कराने की मांग की उठायी है। गौरतलब है कि गर्मी का मौसम प्रारंभ हो चुका है ऐसे में कचहरी परिसर में लगे आरो प्लांट के खराब होने से कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ता बंधुओं समेत ...