गंगापार, जून 13 -- भटौती पहाड़ी पर स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहड़ी महादेव प्रांगण में स्थापित खराब पड़े सोलर पंप को ठीक करा लिया गया। सौर उर्जा संचालित पंप मशीन मेजा ऊर्जा निगम के सहयोग से स्थापित किया गया था। पंप मशीन खराब होने से मलमास में दूर-दराज से बाबा का दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कते हो रहीं थी। समस्या को देखते हुए सिद्धेश्वरनाथ पहड़ी महादेव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल शुक्ल की अगुवाई में बैठक कर समस्या का हल ढूढ़ लिया। मरम्मत के बाद पंप मशीन पहुंची तो पेयजल समस्या दूर कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...