इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इटावा। जिला अस्पताल में बर्न वार्ड में लगे एसी अच्छी कूलिंग नहीं दे पा रहे हैं। पुरूष वार्ड में दो और महिला वार्ड में एक पंखा महज शोपीस बना हुआ है। झुलसे मरीजों को जिस तरह कूलिंग मिलनी चाहिए। वह नहीं मिल पा रही है। और तो और यहां पर पानी तक की व्यवस्था नहीं है। तीमारदार इधर-उधर पानी लेने के लिए भटकते रहते हैं। संयुक्त जिला अस्पताल में अलग से एक बर्न यूनिट बनी हुई है। मैन पॉवर की कमी के कारण यहां गंभीर रूप से जले मरीजों का सही ढंग से इलाज नहीं हो पाता और सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- बर्न वार्ड में स्टाफ की कमी, मरीज होते रेफर बर्न यूनिट में 10 बेड के दो वार्ड बने हुए हैं जिसमें पांच बेड महिलाओं के और पांच पुरुषों के लिए हैं।झुलसे मरीजों को गर्मी सबसे ज्यादा दिक्कत देती है। उससे बचने के उपाय ...