खराब निस्तारण पर डीएम नाराज, लगाई फटकार
मैनपुरी, मई 16 -- तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जन-शिकायतें सुनीं। निस्तारण की खराब गुणवत्ता और आईजीआरएस पोर्टल पर मिल रहे शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि वरिष्ठ अधिकारी केवल अधीनस्थों की रिपोर्ट पर निर्भर न रहें, बल्कि स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें और शिकायतकर्ता से संवाद करें। पोर्टल पर कोई भी गुणवत्ताहीन आख्या अपलोड न की जाए। भूमि विवादों पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं। यदि पैमाइश के बाद कोई दोबारा कब्जा करता है, तो उसे भू-माफिया घोषित कर एफआईआर दर्ज कराई जाए। समाधान दिवस में नीलम और पूनम शर्मा ने शिकायत की कि पात्र होने और कच्चे मकान में रहने के बावजूद नगर पंचायत कर्मियों ने उन्हें अपात्र घोषित कर प्रधानमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.