सीवान, अप्रैल 28 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में नालियों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। नालियां जाम रहने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बदबू और गंदगी के कारण आसपास के लोग बीमारियों के खतरे में हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। प्रशासन ने सफाई अभियान चलाने की बात कही है, लेकिन लोगों को तुरंत राहत की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...