खराब दही की शिकायत पर मेस संचालक को पीटा
मेरठ, मई 12 -- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दीवान चंद्र एंक्लेव में ऑनलाइन मंगाई दही खराब निकलने की शिकायत को लेकर विवाद हो गया। डिलीवरी ब्वॉय ने अपने साथियों संग मेस संचालक और उसके बड़े भाई के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीवान चंद्र एंक्लेव निवासी शिवा चौधरी विवेकानंद हॉस्टल में मेस चलाता है। शिवा के मुताबिक उन्होंने एप के जरिए मेस के लिए दही ऑर्डर किया था। डिलीवरी मिलने के बाद जांच करने पर दही खराब निकला। इस पर उन्होंने एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर रिफंड की मांग की।
घटना का विवरण आरोप है कि शिकायत से नाराज डिलीवरी ब्वॉय ने शिवा और उनके बड़े भाई से गाली-गलौज की। शोर सुनकर हॉस्टल के छात्र बाहर आ गए, जिसके बाद आरोपी चला गया। कुछ देर बाद वह अपने कई साथियों के साथ दोबारा हॉस्टल पहुंचा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.