खराब ढैंचा बीज मिलने से किसान परेशान, जिलाधिकारी से जांच की मांग
बलरामपुर, मई 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर ब्लॉक के एक किसान ने ढैंचा बीज की गुणवत्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। किसान का आरोप है कि सरकारी व्यवस्था के तहत खरीदे गए बीज का बड़ा हिस्सा खराब निकला, जिससे खेती व हरित खाद की तैयारी प्रभावित होने की आशंका है। 32 किलो बीज खरीदने के बाद समस्या सामने आई है। ग्राम सायडीह के मजरे मदारा निवासी विशाल सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने ब्लॉक से 32 किलो ढैंचा (हरि खाद) का बीज खरीदा था। बीज के लिए उनसे 85 रुपये प्रति किलो की दर से भुगतान लिया गया। किसान का आरोप है कि जब बीज का पैकेट खोला गया तो उसमें लगभग आधा बीज खराब अवस्था में मिला। उनका कहना है कि खराब बीज के कारण खेत में सही जमाव और अंकुरण होना मुश्किल है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.