नई दिल्ली, जुलाई 2 -- एक नए नवेले शेयर ने बाजार में आज धमाका कर दिया है। वह भी अपनी कमजोर लिस्टिंग यानी शेयर मार्केट में डेब्यू के अगले ही दिन। हम बात कर रहे हैं वॉटरवेज लीजर टूरिज्म के शेयरों की। इस कंपनी के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर 10 प्रतिशत के ऊपरी सर्किट के साथ 734.05 रुपये पर पहुंच गए, जो उनका नया रिकॉर्ड हाई है। यह उछाल बुधवार को कमजोर शुरुआत के ठीक अगले दिन आई है, जब शेयर आईपीओ प्राइस से करीब 16 प्रतिशत की छूट पर लिस्ट हुए थे।क्या करती है कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म कॉर्डेलिया क्रूज का संचालन करती है, जो भारत की घरेलू समुद्री क्रूज ब्रांड है। यह देशी और अंतरराष्ट्रीय स्थलों पर शानदार क्रूज अनुभव प्रदान करता है। यह मुंबई, गोवा, कोच्चि, चेन्नई, लक्षद्वीप, विशाखापत्तनम और पुडुचेरी जैस...