सिमडेगा, अप्रैल 14 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित अपर बाजार में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 10 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में यदि ट्रांसफार्मर बदलने या मरम्मत करने में इतना विलंब हो रहा है, तो दूर-दराज के गांवों और देहातों की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इधर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाने की मांग की है। - यह भी पढ़ें- सराय गोपाल में डेढ़ महीने से बिजली संकट, ग्रामीणों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.