नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) भारत में मौत का नौवां सबसे बड़ा कारण बन रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण मधुमेह और हाइपरटेंशन है। उन्होंने कहा कि खानपान में नमक, चीनी व प्रसंस्कृत खाद्य वस्तुओं का अधिक इस्तेमाल, बिगड़ती जीवनशैली व मोटापा के कारण मधुमेह व हाइपरटेंशन की समस्या बढ़ रही है। मौजूदा समय में हर घर में किसी न किसी को मधुमेह व हाइपरटेंशन है। इस वजह से किडनी रोग का खतरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण भी बीमारियां बढ़ने का कारण बन रहा है। देखा जा रहा है कि काफी संख्या में युवा किडनी रोग से पीड़ित हो रहे हैं। केंद्र सरकार किडनी रोग के इलाज के लिए डायलिसिस व प्रत्यारोपण की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ बीमारियों की स्क्रीनिंग व रोकथाम पर जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.